<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Saturday, September 25, 2021

कोरोना संक्रमण काल में दिवंगत हुए 26 मृतक आश्रितों को मिला 30 लाख की आर्थिक सहायता

बस्ती। पंचायत चुनाव के दौरान कोरोना संक्रमण से मृतक 26 कार्मिको के परिवारों को 30-30 लाख रूपये कुल 07 करोड़ 80 लाख रूपये की आर्थिक सहायता पीड़ित परिवार के खाते में ट्रेजरी द्वारा भेज दी गयी है। उक्त जानकारी जिलाधिकारी श्रीमती सौम्या अग्रवाल ने दी है। उन्होने बताया कि पंचायत चुनाव में राज्य सरकार द्वारा की गयी घोषणा के अनुपालन में यह सहायता धनराशि प्रदान की गयी है।

उन्होने बताया कि इसके अन्तर्गत कुल 28 कार्मिको का सहायता धनराशि स्वीकृत हुआ है, इसमें 15 बेसिक शिक्षा, 06 माध्यमिक शिक्षा, 03 सिचाई विभाग तथा 1-1 कार्मिक पंचायती राज एवं पुलिस विभाग है। उन्होने बताया कि शेष 02 कार्मिको के परिवार का बैंक एकाउण्ट एवं अन्य डीटेल एकत्र किया जा रहा है। शीघ्र ही उनके परिवार को भुगतान कर दिया जायेंगा।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages