
बस्ती। थानाध्यक्ष कलवारी व एंटी व्हीकल थेफ्ट टीम की संयुक्त कार्यवाही में सुबह 4 बजकर 40 मिनट पर टाण्डा पुल के पास से पुलिस मुठभेड़ में तीन अभियुक्तो राजकुमार वर्मापुत्र रामसकल वर्मा निवासी चिन्तौरा , चन्दन पुत्र राधेश्याम निवासी छोटी पैकोलिया, सोनू पुत्र रामकिशोर निवासी छोटी पैकोलिया को गिरफ्तार किया गया। ये तीना अभियुक्त थाना टाण्डा जनपद अम्बेडकर नगर के रहने वाले हैं। गिरफ्तार अभियुक्त के पास से एक तमंचा 12 बोर, एक जिंदा कारतूस व एक खोखा कारतूस 12 बोर तथा एक मोटरसाइकिल होण्डा हर्नेट चोरी की बरामद की गयी।
No comments:
Post a Comment