जिला क्रीड़ा अधिकारी दिलीप कुमार ने बताया कि जिसका आयोजन 28 सितंबर 2021 को प्रातः 9 बजे से किया जाएगा। जनपद संत कबीर नगर के समस्त विद्यालयों/क्लबों को 14 वर्षीय बालकों की हॉकी टीम को भाग लेने की सूचना आयोजन तिथि से 1 दिन पूर्व स्पोर्ट्स स्टेडियम संतकबीरनगर में देना होगा। भाग लेने वाले टीम की प्रविष्टि निःशुल्क है तथा खेल विभाग द्वारा विजेता/उपविजेता टीमों को आकर्षक पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।
संत कबीर नगर। मेजर ध्यान चंद जी के जन्म दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय 14 वर्षीय बालक हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन 29 अगस्त 2021 को स्पोर्ट्स स्टेडियम संतकबीरनगर में होना था परंतु अत्यधिक वर्षा होने व खेल मैदान में पानी होने के कारण स्थगित कर दिया गया था।

No comments:
Post a Comment