<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Monday, September 27, 2021

बाढ पीड़ितों का बॉटा राहत सामग्री और दवा

 गरीबों की सेवा सबसे बड़ा धर्म- डा. वी.के. वर्मा

बस्ती । होम्योपैथ के वरिष्ठ चिकित्सक एवं सामाजिक कार्यकर्ता डा. वी.के. वर्मा की पहल पर सोमवार को बाढ से प्रभावित बंधों पर रह रहे लगभग 350 लोगों में मास्क वितरण, स्वास्थ्य जांच, जरूरतमंदों को दवा वितरण, पौष्टिक भोजन, बिस्किट एवं पेयजल का वितरण किया गया। जिला मुख्यालय से करीब 85 किलोमीटर दूर  विकासखंड परसुरामपुर के कुसमौर डीह में कई परिवार बंधों पर रहने को विवश है। डा. वी.के. वर्मा ने बाढ पीड़ितों के दुःखों को साझा करते हुये कहा कि गरीबों की मदद से बडा कोई धर्म नहीं है। कहा कि जितना संभव होगा पीड़ितों की मदद जन सहयोग से कराया जायेगा।

विकासखंड परसुराम पुर के कुसमौर डीह में आपदा प्रबंध प्राधिकरण, राजस्व टीम एवं पटेल एस एम एस हॉस्पिटल एंड पैरामेडिकल कालेज गोटवा द्वारा आयोजित  आपदा राहत एवं जागरूकता शिविर में अनेक लोगों के स्वास्थ्य की जांच कर उन्हें निःशुल्क औषधि उपलब्ध कराया गया।

उपस्थित युवाओं के बीच आपदा विशेषज्ञ रंजीत रंजन एवं राजस्व राजस्व टीम द्वारा बाढ़ एवं महामारी में क्या करें क्या ना करें की विस्तृत जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री द्वारा घोषित आपदा अहेतुक सहायता के बारे में लोगों को जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में ग्राम प्रधान अर्जुन यादव, जगदम्बा यादव, राम सुरेश वर्मा, संजय कुमार वर्मा,   मणियादव  यादव, कृष्ण कुमार यादव, राम नारायण यादव, छठी निषाद, केसरी नंदन यादव, सुरेंद्र निषाद, गंगाराम, विकास यादव,  राधेश्याम यादव, प्रधान प्रतिनिधि रामबरन प्रजापति लेखपाल कौशल किशोर पांडेय सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

मेडिकल कैम्प में डॉ राजेश चौधरी, सोहन लाल वमार्, उमेश शर्मा, प्रवीण चौधरी, विनय मौर्य, पूजा यादव, तनवी वर्मा, रोशनी साहनी आदि ने योगदान दिया। 

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages