<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Thursday, September 16, 2021

शहरी पथ विक्रेताओं को लाटरी के माध्यम से होगा दुकानों का आवंटन

 25 सितम्बर तक करें आवेदन


गोरखपुर। राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के उप घटक शहरी पथ विक्रेताओं के सहायतार्थ योजना अन्तर्गत शहरी पथ विक्रेताओं हेतु गोरखपुर विकास प्राधिकरण द्वारा नौका विहार तारा मण्डल, नया सवेरा के निकट स्थित विद्युत सब स्टेशन के बगल में 34 अदद पथ विक्रेता शेड का निर्माण कराया गया है। उक्त योजना के अन्तर्गत नया सवेरा नौका विहार के पास नो वेण्डिंग जोन में नियमित रूप से ठेला/दुकान लगा रहे पथ विक्रेता निर्धारित प्रारूप पर आवेदन तैयार कर अंतिम तिथि 25 सितम्बर तक जिला नगरीय विकास अभिकरण के पते पर पंजीकृत डाक से भेजना सुनिश्चित करें। प्राप्त आवेदनों के सत्यापन के उपरान्त पूर्ण रूप से सही पाये गये पात्र पथ विक्रेताओं का लाटरी के माध्यम से जीडीए द्वारा निशुल्क दुकानों का आवंटन किया जायेगा।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages