<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Thursday, September 16, 2021

औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में प्रवेश की बढ़ी तारीख 18 सितम्बर तक ले सकेंगे दाखिला

 गोरखपुर। प्रदेश के राजकीय/निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में माह अगस्त 2021 से प्रारम्भ होने वाले प्रशिक्षण सत्र हेतु निर्धारित प्रवेश प्रक्रिया 2021 के अनुसार प्रथम चरण चयन परिणाम से प्रवेश लेने की अन्तिम तिथि 15 सितम्बर तक निर्धारित थी, को जनहित में पुनरीक्षित कर प्रवेश की अन्तिम तिथि 18 सितम्बर रात्रि 12 बजे तक की जाती है। प्रथम चरण चयन परिणाम के चयनित ऐसे अभ्यर्थी जिनके द्वारा निर्धारित समयावधि में प्रवेश नही लिया गया है वे अभ्यर्थी अब 18 सितम्बर रात्रि 12 बजे तक अपने समस्त मूल प्रमाण पत्रों, अंकपत्रों एवं उनकी एक-एक प्रमाणित प्रति तथा दो पासपोर्ट साइज फोटो के साथ सम्बंधित चयनित राजकीय/निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में प्रवेश हेतु सम्पर्क स्थापित करेगे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages