<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Thursday, September 16, 2021

भोजपुरी फ़िल्म मेकर धीरज श्रीवास्तव को फ़िल्म एवं टेलीविजन एसोसिएशन ने किया सम्मानित

 फिल्म मेकर धीरज श्रीवास्तव ने जनपद का नाम किया रोशन

जिले से लेकर प्रदेश तक के तमाम सियासी दलों के नेताओं व समाजसेवियों ने दी बधाई 

संतकबीरनगर। लक्ष्य प्राप्ति के लिए अग्रसर होकर भोजपुरी अभिनेता फिल्म मेकर धीरज श्रीवास्तव ने जनपद के नाम रोशन किया है। धीरज श्रीवास्तव मूल रूप से संत कबीर नगर जिले के रहने वाले हैं आपको बता दें कि बिफटॉ बंशिवुड इंटरनेशनल फ़िल्म एवं टेलिविजन एसोसिएशन के द्वारा काशी विश्वनाथ की पावन धरती बनारस में महासेमिनार का आयोजन किया गया। जिसमें हर प्रदेश, जिले से बिफटॉ एसोसिएशन के पदाधिकारियो और इससे जुड़े हुए कलाकारों का भरपूर जमावड़ा रहा। इस महासेमिनार मे खलीलाबाद संत कबीर नगर से बिफटॉ उत्तर प्रदेश अध्यक्ष व भोजपुरी फिल्म मेकर, एसोसिएटस डायरेक्टर  धीरज श्रीवास्तव को फ़िल्म "गेरुआ" व संत कबीर नगर फ़िल्म सिटी की फ्रेंचाइजी के लिए बिफटॉ के चेयरमैन समीर संगम सर, राष्ट्रीय सचिव महेंद्र पांडेय के हाथों से शिल्ड व प्रमाण पत्र देकर बेस्ट प्रोजेक्ट मैनेजर व डायरेक्टर के लिए सम्मानित किया गया। धीरज श्रीवास्तव बहुत सारी भोजपुरी फिल्मों व हिंदी सीरियल का निर्माण कार्य करा कर अपने जिले का नाम रौशन कर चुके हैं और फ़िल्म लाइन से बहुत काफी वक्त से जुड़ कर कलाकारों का पूरा सहयोग भी करते आये हैं। ये इसको अपना सौभाग्य मानते हैं।उन्होंने बताया कि बहुत सारी स्थानीय कार्यक्रमों में जजमेंट करने का भी सौभाग्य प्राप्त हुआ। देश की बहुत बड़ी फिल्म एसोसिएशन की ओर से सम्मानित होना सन्त कबीर नगर जिले के लिए गर्व की बात हैं। तमाम सियासी दलों के नेताओं व समाजसेवियों ने भोजपुरी फिल्म मेकर धीरज श्रीवास्तव की प्रशंसा करते हुए बधाई दी। 

बधाई देने वालों में मुख्य रूप से आलापुर वर्तमान विधायक अनीता कमल, विधायक प्रतिनिधि अवधेश कमल, भाजपा के वरिष्ठ नेता यमुना प्रसाद चतुर्वेदी, दिनेश पांडे, भाजपा जिला अध्यक्ष मिथिलेश त्रिपाठी, अनुसूचित मोर्चा जिला अध्यक्ष भाजपा नेता अभिषेक कनौजिया, मंडल अध्यक्ष महेंद्र वर्मा, वरिष्ठ सपा नेता व पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशी व वर्तमान जिला पंचायत सदस्य अजीत कुमार यादव, वरिष्ठ सपा नेता पूर्व प्रांतीय सचिव योगेंद्र नाथ त्रिपाठी, पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि बलिराम गौतम, पत्रकार पीयूष श्रीवास्तव, पूर्व छात्र संघ जिला अध्यक्ष जंग बहादुर यादव, रामू प्रजापति, अनिरुद्ध यादव युव जनसभा, जिला उपाध्यक्ष विनीत श्रीवास्तव, प्रधान रणविजय यादव सपा नेता राजकुमार यादव बाल गोविंद त्रिपाठी पूर्व सपा विधायक भीम प्रसाद सोनकर पुत्र वधू सुनीता सोनकर पूर्व ब्लाक प्रमुख धर्मराज यादव, छत्रिय समाज के जिलाध्यक्ष आनंद सिंह, राणा राहुल सिंह  ने भोजपुरी फिल्म मेकर धीरज श्रीवास्तव आदि सैकड़ो लोग रहे।



No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages