<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Saturday, September 25, 2021

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. एफ हुसैन का दावा बस्ती है कोरोना मुक्त, नहीं है कोई केस

 - जिले से नहीं है पिछले दिनों निकले तीन पॉजिटिव मामले का संबंध

- मुम्बई, लखनऊ में रहने वाले बस्ती के तीन लोग मिले थे पॉजिटिव

डॉ0 फखरेयार हुसैन
बस्ती।  बस्ती जिला अभी भी पूरी तरह कोरोना मुक्त है। यहां पर कोई केस नहीं मिला है। पिछले दिनों जो तीन मामले आए थे वह गैर प्रांत व जिलों के थे। कोरोना पॉजिटिव हुए लोग बस्ती में नहीं रह रहे थे। जिला पूरी तरह सुरक्षित है। यह कहना है जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. एफ हुसैन का।

डॉ. हुसैन ने बताया कि जिले में पिछले दो माह से एक भी केस सामने नहीं आया है। कुदरहा ब्लॉक के अमरोहवा, बानपुर गांव की रहने वाली छह साल की बालिका लखनऊ में 19 सितंबर को हुई जांच में पॉजिटिव मिली थी। गांव में छानबीन के बाद मालूम हुआ कि उक्त परिवार लंबे समय से मुम्बई रह रहा है। केवल यहां की आईडी का इस्तेमाल किया गया है, इसलिए केस को गैर प्रांत ट्रांसफर करने के लिए शनिवार को स्टेट सर्विलांस ऑफिसर, लखनऊ को पत्र लिखकर सूचित कर दिया गया है।

मालवीय रोड स्थित हंसराज कॉलोनी में रहने वाले पति-पत्नी लखनऊ में 20 सितंबर को हुई जांच में पॉजिटिव मिले थे। वह परिवार लखनऊ में रहता है। इसके बाद भी एहतियात के तौर पर उक्त मोहल्ले में लोगों की एंटीजन व आरटीपीसीआर जांच कराई गई। सभी जांच निगेटिव मिली है। पॉजिटिव हुए दंपति द्वारा भी यह बताया गया था कि पॉजिटिव रिपोर्ट आने से कई दिन पहले से वह लोग लखनऊ में ही थे तथा इलाज के सिलसिले में उन्होंने कोविड की जांच कराई थी। डॉ. हुसैन ने बताया कि उक्त दोनों ही मामलों से जिले का संबंध नहीं है।

गैर प्रांत से आने वालों व इसके लक्षण वालों पर रखे नजर

डॉ. हुसैन ने बताया कि जिला कोरोना मुक्त जरूर हुआ है लेकिन अभी भी खतरा टला नहीं है। तीसरी लहर से बचने के लिए लोगों में जागरूकता जरूरी है। लोगों को चाहिए कि उनके परिवार में अगर कोई गैर प्रांत से कोई आता है तो उसे आइसोलेशन में रखे तथा किसी भी सरकारी अस्पताल में लाकर उसकी जांच जरूर कराएं। जिला अस्पताल, जिला महिला अस्पताल, सभी ब्लॉक स्तरीय अस्पतालों में नि:शुल्क जांच की सुविधा है। इसके अलावा अगर किसी को भी बुखार, जुकाम की शिकायत होती है तो तत्काल प्रशिक्षित चिकित्सक से जरूर परामर्श लें। मॉस्क जरूर लगाएं, हाथों को स्वच्छ रखें, दो गज की दूरी समेत संपूर्ण कोविड प्रोटोकॉल का पालन करें।

 

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages