- तीन माह तक चलेगी ‘‘मिशन पिंक हेल्थ’’ योजना
बस्ती। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन, बस्ती द्वारा संचालित अनुसांगिक शाखा ‘‘वुमेन डॉक्टर्स विंग’’ के सहयोग से विगत दिनों से चलाई जा रही है योजना ‘‘मिशन पिंक हेल्थ’’ आगामी तीन माह तक चलेगी। जिसके तहत किशोरवय के छात्र-छात्राओं को इस मिशन के अंतर्गत स्व-स्वच्छता, पौष्टिक आहार एवं रक्तअल्पता से बचाव के बारे में प्रश्नावली एवं व्याख्यान के माध्यम से जानकारी पूर्व से ही दी जा रही है। प्रश्नावली के उत्तर देने के बाद किशोरों/किशोरियों को आवश्यक सुझाव दिये जाते हैं।यह जानकारी देते हुए आई0 एम0 ए0 के जिलाध्यक्ष डॉ0 अनिल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि ‘मिशन पिंक हेल्थ’ को सफल बनाने के लिए शाखा अध्यक्ष डॉ0 (श्रीमती) कै0 पुष्पलता मिश्रा एवं सचिव डॉ0 (श्रीमती) ऊषा सिंह के नेतृत्व में कार्यक्रम विगत 2 माह से चलाया जा रहा है, उसी क्रम में आज 25 सितम्बर 2021 को शिवा कालोनी स्थित सरस्वती शिशु मंदिर के विद्यार्थियों की विद्यालय के प्रधानाचार्य दिनेश चन्द्र त्रिपाठी के प्रयास से रक्तअल्पता की जॉच अकूमेंटिस फार्मा के सहयोग से किया गया।
चिकित्सकों द्वारा विद्यार्थियों को विषय संबंधी जानकारी दी गई साथ ही प्रश्नोत्तरी का उत्तर भी प्राप्त किया गया।
इस अवसर पर डॉ0 (श्रीमती) अल्का शुक्ला, डॉ0 (श्रीमती) नीलम सिंह, डॉ0 (श्रीमती) सुषमा सिन्हा, डॉ0 (श्रीमती) शशि श्रीवास्तव, डॉ0 श्रुति चौधरी, श्रीमती सत्या मिश्रा (स्काउट गाइड), कुलदीप सिंह डिस्ट्रिक्ट कैप्टन (स्काउट एवं गाइड), श्रीमती सरिता शुक्ला के साथ उप-प्रधानाचार्य सत्येंद्र श्रीवास्तव एवं स्पोर्टस टीचर रविन्द्र पटेल का विशेष एवं सराहनीय योगदान रहा।

No comments:
Post a Comment