<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Saturday, September 25, 2021

गरीबों की मदद के लिए आगे आया चौबे परिवार

 महानगर के कमलेश, प्रदीप व बाला देवी ने गरीबों में बांटे भोजन के पैकेट

गोरखपुर। कहते हैं कि गरीबों का दुख समझने के लिए दिल बड़ा होना चाहिए। तथा उनकी मदद के लिए हाथ खुले होने चाहिए तथा हर समय तैयार रहना चाहिए। जिसके क्रम में शनिवार को गरीबों की मदद के लिए पादरी बाजार क्षेत्र स्थित चौबे परिवार आगे आया तथा विभिन्न मंदिरों के बाहर तथा सड़कों के किनारे फुटपाथ पर रह रहे गरीबों में भोजन पैकेट बांटे।

कमलेश चौबे ने कहा कि भारत सरकार की सेवा के साथ-साथ गरीबों की सेवा करने में जो आनंद है वह कहीं नहीं है। हमारी वजह से गरीब का अगर पेट भरे तो हमारे लिए यह एक अवसर से कम नहीं है। प्रदीप चौबे ने कहा कि हम गरीबों के मसीहा तो नहीं हैं परंतु गरीबों की मदद के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं महामारी के बीच भी हमने गरीबों में खाने के पैकेट बांटे हैं। आगे भी इस पुनीत कार्य को करते रहेंगे।

बाला देवी ने कहा कि गरीबों के पेट में गया एक एक निवाला आशीर्वाद के रूप में मुझे मिलेगा। जिससे हम गरीबों की सेवा के लिए और तैयार होंगे और मुझे बल मिलेगा। उन्होंने कहा कि आज बहुत ही सुखद अनुभूति भोजन गरीबों को खिलाकर हो रही है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages