<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Wednesday, September 15, 2021

एसएसबी तथा सीआईएसएफ द्वारा आयोजित साइकिल रैली का बैंड बाजे के साथ होगा स्वागत

 बस्ती। जिलाधिकारी श्रीमती सौम्या अग्रवाल ने बताया है कि आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत एस एस बी तथा सी आई एस एफ द्वारा आयोजित साइकिल रैली बस्ती में 16 तारीख को सायं 4 बजे आएगी। उन्होंने बताया कि एसएसबी जवानों की सायकिल रैली बस्ती संतकबीरनगर बॉर्डर बागडीह चौराहा से 3 किलोमीटर आगे अधिकारियों द्वारा रिसीव की जाएगी। इसके बाद मंडी समिति परिसर में एकत्र होगी। सी आई एस एफ के जवानों की सायकिल रैली शाम 4रू00 बजे संत कबीर नगर बॉर्डर टेमा चौराहा पर रिसीव की जाएगी तथा वहां से मंडी समिति में आएगी।

उन्होंने बताया कि सायंकाल 6 बजे दोनों सायकिल रैली मंडी समिति से निकलकर भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेई प्रेक्षागृह में आएगी जहां पर बैंड बाजे के साथ उसका स्वागत किया जाएगा तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम, देश भक्ति गीत, नृत्य, बांसुरी वादन प्रस्तुत किया जाएगा।

17 सितंबर को दोनों सायकिल रैली प्रातः 6 बजे प्रेक्षा ग्रह से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जाएगा जो 7 बजे कप्तानगंज विकासखंड पहुंचेगी। यहां पर पुष्प वर्षा द्वारा उसका स्वागत किया जाएगा। परिसर के मीटिंग हाल में विधायक एवं प्रमुख द्वारा संबोधन किया जाएगा तथा इसे हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जाएगा। यह सायकिल रैली पूर्वान्ह 9 बजे महू घाट हरैया में स्थित होटल आशीर्वाद तथा 10 बजकर 30 मिनट पर शहीद स्मारक छावनी पहुंचेगी जहां स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं शहीद के परिवार जनों को सम्मानित किया जाएगा। पूर्वान्ह 11 बजे विक्रमजोत ब्लॉक में सायकिल रैली का स्वागत किया जाएगा तथा विधायक एवं प्रमुख के संबोधन के पश्चात हरी झंडी दिखाकर अयोध्या के लिए रवाना किया जाएगा।



No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages