लखनऊ। पूर्वाेत्तर रेलवे लखनऊ मण्डल की मंडल रेल प्रबंधक डॉ मोनिका अग्निहोत्री ने आज लखनऊ मण्डल के अधिकारियों के साथ लखनऊ-गोंडा कचेहरी खण्ड का विन्डों टेªलिंग निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होने लखनऊ-गोंडा कचेहरी खण्ड के मध्य स्टेशन भवन, समपार फाटकों, पुलों, स्टेशन यार्ड, सिग्नल इत्यादि का निरीक्षण किया।
इसके पश्चात मंडल रेल प्रबंधक ने गोंडा कचेहरी ,मैजापुर,करनैलगंज , जरवल रोड़,घाघरा घाट, चौका घाट एवं बुढ़वल जंक्शन स्टेशनों पर निरीक्षण के दौरान यात्री सुविधाओं के अन्तर्गत सरकुलेटिंग एरिया, स्टेशन प्लेटफार्म, फुट ओवर ब्रिज, स्टेशन साफ-सफाई, पेयजल आपूर्ति, प्रकाश व्यवस्था तथा गुड्स साइडिंग इत्यादि को देखा तथा स्टेशन पर हो रहे विकास कार्याे की अद्यतन जानकारी प्राप्त की तथा उपस्थित अधिकारियों को यात्रियों की सुविधाओं को बेहतर सेवा प्रदान करने के लिए निर्देश दिया।
निरीक्षण के अन्त में मंडल रेल प्रबंधक ने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों से संरक्षित व सुरक्षित रेल संचलन हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को व्यक्तिगत रूचि लेकर कार्य करने का एवं संरक्षा के मापदण्ड को उच्चस्तर का बनाये रखने निर्देश दिया।
इस अवसर पर वरिष्ठ मण्डल वाणिज्य प्रबन्धक श्री अम्बर प्रताप सिंह, वरिष्ठ मण्डल परिचालन प्रबंधक अनूप कुमार सिंह , वरिष्ठ मण्डल सिगनल एवं दूरसंचार इंजीनियर एस.डी पाठक , वरिष्ठ मण्डल विद्युत इंजीनियर/टीआरडी धर्मेन्द्र यादव, वरिष्ठ मण्डल इंजीनियर/तृतीय विपिन कुमार यादव, सहायक मंडल विद्धुत इंजीनियर मनीष श्रीवास्तव एवं अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

No comments:
Post a Comment