<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Thursday, September 16, 2021

रोजगार, शिक्षा आदि सवालों को लेकर जनौस ने किया प्रदर्शन

बस्ती।  मेरा रोजगार कहाँ है ? सरकार जवाब दे ! के नारे को लेकर भारत की जनवादी नौजवान सभा ने कैम्प कार्यालय से जुलूस निकाल कर तहसील पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के उपरांत प्रधान मंत्री को संबोधित 11 सूत्रीय ज्ञापन अतिरिक्त उप जिलाधिकारी के माध्यम से भेजा गया।

   भारत की जनवादी नौजवान सभा के रोजगार ,शिक्षा ,स्वास्थ्य ,महंगाई व निजीकरण के सवाल को लेकर देश व्यापी विरोध प्रदर्शन के आवाहन के क्रम में डीवाईएफआई बस्ती के साथी जिला मंत्री नवनीत यादव सहित शेषमणि, रेणुबाला, हीरालाल, विजय लक्ष्मी, नीलू गौड़, पूनम,सुरेंद्र मोहन, आनंद कुमार, दीपक दुबे के नेतृत्व में स्थानीय सीटू कार्यलय पर इकट्ठा हुए। बैनर ,झंडा ,प्ले कार्ड के साथ बारिश के बावजूद नारे बाज़ी करते हुए एसपी ऑफिस,दीवानी कचहरी चौराहे से होते हुए शास्त्री चौक ,जिलाधिकारी कार्यालय के सामने से गुजरते हुए तहसील परिसर में पहुंचे। वहाँ पर नुक्कड़ सभा ,नारेबाजी के बीच प्रधानमंत्री को संबोधित 11 सूत्रीय ज्ञापन अतिरिक्त उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।

    सभा को संबोधित करने और कार्यक्रम को सफल बनाने में श्यामू, प्रमोद,रीना,शिव चरण,राकेश,दीप नारायण मिश्र,ग्रीष कुमार मिश्र,इंद्रावती,नूर जहाँ ,नीलम,अनारा,सुनीता ,संगीता इश्लावती ,गोलका ,शीला,राजेन्द्र प्रसाद, जोगेंद्र कुमार,अनिता ,किस्मती प्रमुख रही।


 

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages