<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Friday, September 17, 2021

68 हजार परिवारों का बनाया जायेगा आयुष्मान कार्ड

- आज से शुरू हुआ आयुष्मान पखवाड़ा, लगाया गया कैम्प


बस्ती। छूटे हुए लाभार्थी परिवारों का आयुष्मान कार्ड बनाए जाने के लिए गुरुवार से आपके द्वार आयुष्मान कार्यक्रम के दूसरे चरण की शुरूआत हुई। 30 सितंबर तक चलने वाले इस कार्यक्रम के दौरान प्रत्येक ग्राम पंचायत में आयुष्मान कैम्प लगाएं जाएंगे। छूटे परिवारों का कार्ड बनवाकर उन्हें लाभांवित कराया जाएगा।

आयुष्मान भारत कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डाॅ. सीएल कन्नौजिया ने बताया कि जिले में अभी भी 68 हजार परिवार ऐसे हैं, जिनमें एक भी सदस्य का आयुष्मान कार्ड नहीं बना है। ऐसे परिवारों को इस अभियान के दौरान लक्षित किया जाना है। उन्होंने बताया कि सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्साधिकारियों द्वारा माइक्रोप्लाॅन तैयार किया गया है। एक ब्लाॅक में तीन से चार कैम्प प्रतिदिन आयोजित किए जा रहे हैं। इस बार के अभियान में स्वास्थ्य विभाग के अलावा विकास विभाग, बााल विकास विभाग व अन्य विभागों का सहयोग मिल रहा है। आशा द्वारा लाभार्थियों को कैम्प की जगह व तिथि की जानकारी दी जा रही है। कैम्प वाले दिन भी उन्हें फोन से सूचना दी जा रही है। उनसे राशन कार्ड, आधार आदि लेकर आने को कहा जा रहा है। कार्ड बनाने की सुविधा पूरी तरह निःशुल्क है। अभियान के दौरान आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना व मुख्यमंत्री जन आरोग्य अभियान के लाभार्थियों का कार्ड बनाया जाना है। प्रत्येक परिवार को एक साल में पांच लाख रुपए तक निःशुल्क इलाज की सुविधा योजना में पंजीकृत सरकारी व निजी अस्पताल में मिलेगी।

निकाली गई जागरूकता रैली

सीएचसी साऊंघाट से गुरुवार की सुबह जागरूकता रैली निकाली गई। सीएचसी के प्रभारी चिकित्साधिकारी डाॅ. विमल द्विवेदी ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। ब्लाॅक क्षेत्र के जिगनी मछिया गांव में वीएलई शिवनारायण द्वारा कैम्प लगाकर लोगों का कार्ड बनाया गया।

1.66 लाख आयुष्मान कार्ड बन चुका है

जिले में अब तक 1.66 लोगों का आयुष्मान कार्ड बन चुका है। 70 हजार परिवार ऐसे हैं, जिनमें किसी न किसी सदस्य का कार्ड बना है। जिले में कुल 1.59 लाख परिवार का नाम लाभार्थियों की सूची में शामिल है।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages