<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Friday, September 17, 2021

आम कार्यकर्ताओं को संगठन में जगह दे भाजपा ने कार्यकर्ताओं का मान बढ़ाया - राकेश चतुर्वेदी

नवनियुक्त किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष दिलीप पाण्डेय और कार्यसमिति सदस्य नीतीश पाण्डेय का हुआ स्वागत

बस्ती।  नव नियुक्त किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष दिलीप पांडेय एवम नीतीश पांडेय उर्फ मनु पंडित को भारतीय जनता युवा मोर्चा का प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बनाये जाने पर भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व ब्लाक प्रमुख राकेश चतुर्वेदी ने स्थानीय पं0 राजन महिला डिग्री कालेज में स्वागत समारोह का आयोजन कर दोनों नेताओं को बधाई और शुभकामनाएं दी है।    

किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष दिलीप पाण्डेय का स्वागत करते राकेश चतुर्वेदी

कार्यसमिति सदस्य नीतिश पाण्डेय का स्वागत करते राकेश चतुर्वेदी

स्वागत समारोह को सम्बोधित करते हुए हुए राकेश चतुर्वेदी ने कहा कि आम कार्यकर्ता को कार्यसमिति में सदस्य बना कर भाजपा ने कार्यकर्ताओं का मान बढ़ाया है। भारतीय जनता पार्टी ने अपने कार्यकर्ताओं को हमेशा तरजीह दी है जिसके क्रम में बस्ती जिले के दो आम कार्यकर्ताओं को नयी जिम्मेदारी से नवाजा है। उन्होंने कहा की हम सभी इस फैसले से बहुत गदगद हैं एवम पार्टी के प्रति हमारी निष्ठा सदैव अटल रहेगी। 

कार्यक्रम के प्रारम्भ में महाविद्यालय के संस्थापक सूर्य नारायण चतुर्वेदी के चित्र पर माल्यापर्ण करने के बाद स्वागत की श्रृंखला में पूर्व ब्लॉक प्रमुख राकेश चतुर्वेदी ने नव नियुक्त किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष दिलीप पांडेय का माला पहनाकर स्वागत किया साथ ही साथ शुभकामनाएं भी दीं। इसके बाद राकेश चतुर्वेदी ने भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य नीतीश पांडेय उर्फ मनु पंडित को बुके देकर स्वागत किया। 

इस अवसर पर कार्यक्रम का संचालन कर रहे पंडित राजन महिला डिग्री कॉलेज के प्राचार्य संजीव पांडेय ने सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों को माला पहनाया एवं कहा की संस्था के प्रबंधक राकेश चतुर्वेदी ने हमेशा युवाओं का मनोबल बढ़ाने का काम किया है। उसी क्रम में आज कार्यसमिति सदस्यों का स्वागत समारोह का आयोजन कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष ने कहा की भाजपा द्वारा मिले इस सम्मान से बहुत ही जिम्मेदारी का एहसास हो रहा है पूरा प्रयास करूंगा की पार्टी के विश्वास पर खरा उतरूँ। 

इस अवसर पर राम स्वरूप यादव, बी.एड विभागाध्यक्ष जिंतेंद्र यादव, अनादि नाथ पांडेय, अरुण पांडेय, राजेन्द्र गौंड, वैभव, नागेंद्र नाथ पांडेय, सौरभ पांडेय, मनीष मिश्रा, विवेक कसौधन, संजीव श्रीवास्तव, राकेश त्रिपाठी, अरुण बहादुर लाल श्रीवास्तव, राम निरंजन, अजय श्रीवास्तव,रविन्द्र गिरी,राम अवतार,प्रमोद तिवारी पिंटू,राहुल,अजीम,राधेश्याम  आदि लोग उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages