बस्ती। लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के लिए साई मेडिकल सेंटर दुबौला चौराहा पर रोटरी क्लब बस्ती ग्रेटर की तरफ से शुक्रवार निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। जिसमे प्रारंभिक जांच के साथ दवा , फल वितरण कर कोरोना टीकाकरण को लेकर जागरूक किया गया।
शिविर में 33 लोगों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराकर डॉक्टरों से परामर्श लिया।
रोटरी क्लब बस्ती ग्रेटर जिलाध्यक्ष रोटरीयन एल के पाण्डेय ने कहा कि लोग असंतुलित खानपान के साथ ही दिनचर्या के कामों में तनाव लेने से प्रारंभिक रोगों की चपेट में आते हैं। इनसे बचाव के लिए लोगों को समय-समय पर अपनी जांचें करानी चाहिए। अधिक उम्र के लोगों को विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है।
शिविर में डॉ. हेमन्त पाण्डेय, डॉ. वीके गुप्ता, डॉ आर जी शुक्ला, पूर्व स्वास्थ निरीक्षक वीएन मिश्र के साथ रो. सचिव मैनरुद्दीन अहमद,रो श्रीमति अनुपम पाण्डेय, कुमारी नीलम, शिवानी शुक्ला, अनु पटेल, जितेंद्र, आनंद द्विवेदी आदि मौजूद रहे।
अस्पताल प्रबंधक राजकुमार पाण्डेय ने कार्यक्रम में आये लोगो के प्रति आभार व्यक्त किया।

No comments:
Post a Comment