वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता
संत कबीर नगर। बाबा बागेश्वरनाथ शिव मंदिर, बखिरा पोखरा में आयोजित दीपोत्सव कार्यक्रम में जिलाधिकारी अनुज मलिक, पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना एवं मेहदावल के पूर्व विधायक राकेश सिंह बघेल शामिल हुए।
इस अवसर पर मंदिर परिसर में श्रद्धा और उत्साह का माहौल रहा। दीपों की रोशनी से पूरा मंदिर परिसर जगमगा उठा। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की।
कार्यक्रम में अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों की सहभागिता ने धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक परंपराओं और सामाजिक सद्भाव का संदेश दिया। दीपोत्सव के दौरान मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर रहा।

No comments:
Post a Comment