बस्ती। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने शनिवार को क्षेत्राधिकारी कलवारी के साथ थाना नगर में आयोजित थाना समाधान दिवस में पहुंचकर आमजन की समस्याएं सुनीं। इस दौरान विभिन्न शिकायतों के शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
एसपी ने कहा कि जनसामान्य की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। किसी भी शिकायत को अनावश्यक रूप से लंबित न रखा जाए। इसके बाद उन्होंने थाना नगर का निरीक्षण कर कार्यालय, परिसर, अभिलेखों के रखरखाव, साफ-सफाई और सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान मिली कमियों को तत्काल दूर करने के निर्देश दिए। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक नगर सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

No comments:
Post a Comment