<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Saturday, November 28, 2026

साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति को वापस मिले 37,290 रुपये


गोरखपुर। साइबर अपराधियों द्वारा क्रेडिट कार्ड से की गई धोखाधड़ी के मामले में कोतवाली पुलिस की साइबर टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पीड़ित को 37,290 रुपये वापस करा दिए। पुलिस के अनुसार, साइबर अपराधियों ने पीड़ित के एचडीएफसी क्रेडिट कार्ड से उक्त धनराशि की धोखाधड़ी की थी। पीड़ित की शिकायत पर कोतवाली साइबर टीम ने राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज कर एमआरएम पोर्टल के माध्यम से कार्रवाई शुरू की। संबंधित बैंक से समन्वय स्थापित कर 28 नवंबर को पीड़ित की पूरी धनराशि वापस करा दी गई। इस कार्रवाई में साइबर हेल्प डेस्क प्रभारी उपनिरीक्षक सौरभ मौर्य और महिला उपनिरीक्षक संध्या मौर्य शामिल रहीं।

No comments:

Post a Comment

Pages