<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Saturday, November 28, 2026

विकास भवन में सीडीओ का औचक निरीक्षण, 30 अधिकारी-कर्मचारी मिले अनुपस्थित

- जिला पूर्ति अधिकारी समेत कई विभागों के अधिकारी भी नहीं पहुंचे समय से, एक दिन का वेतन रोकने और स्पष्टीकरण देने का निर्देश


गोरखपुर। विकास भवन स्थित विभिन्न विभागों के कार्यालयों में शनिवार को मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक कुमार ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान निर्धारित समय पर कार्यालय से 30 अधिकारी और कर्मचारी अनुपस्थित मिले। इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए सीडीओ ने सभी अनुपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों का एक दिन का वेतन बाधित करने के साथ ही स्पष्टीकरण तलब किया है।

निरीक्षण के दौरान जिला पूर्ति अधिकारी, जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी, पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी और अधिशासी अभियंता, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग सहित कई कार्यालयों के अधिकारी एवं कर्मचारी समय से उपस्थित नहीं मिले। एक साथ कई विभागों में अधिकारियों और कर्मचारियों की अनुपस्थिति पर सीडीओ ने कड़ी नाराजगी जताई और संबंधितों की जवाबदेही तय करने के निर्देश दिए।

मुख्य विकास अधिकारी अभिषेक कुमार ने सभी विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्धारित समय पर कार्यालय पहुंचने और कार्यालय अवधि में पूरी जिम्मेदारी से कार्य करने की हिदायत दी। उन्होंने कहा कि कार्यालयों में आने वाले फरियादियों की समस्याओं का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। सरकारी कार्यों में अनावश्यक देरी और लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि कार्यालयों में अनुशासन और समयबद्ध उपस्थिति को लेकर आगे भी औचक निरीक्षण जारी रहेगा।

No comments:

Post a Comment

Pages