<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Saturday, November 28, 2026

शराब खरीदने में खपाया जा रहा था 500 रुपये का नकली नोट, एक गिरफ्तार


गोरखपुर। कैंट थाना क्षेत्र में 500 रुपये का नकली नोट देकर शराब खरीदने पहुंचे एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान विनोद कुमार चौरसिया पुत्र रामचन्द्र चौरसिया निवासी भौआपार, थाना बेलीपार, गोरखपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से 500 रुपये का एक नकली नोट बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी शराब खरीदने के लिए दुकान पर पहुंचा था और भुगतान के लिए 500 रुपये का नकली नोट दिया। शक होने पर दुकानदार ने उसे पकड़ लिया और इसकी सूचना कैंट पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर उसके कब्जे से नकली नोट बरामद किया।

इस मामले में कैंट थाने में मु0अ0सं0 651/2026 के तहत धारा 180 भारतीय न्याय संहिता में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपी के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई कर रही है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक केशव कुमार, कांस्टेबल अलाउद्दीन और शम्भू चौहान शामिल रहे।

No comments:

Post a Comment

Pages