<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Sunday, November 29, 2026

पुश्तैनी जमीन पर कब्जे के विरोध में मारपीट, आठ वर्षीय बच्चे समेत आधा दर्जन घायल


हनुमानगंज। प्रयागराज के सराय इनायत थाना क्षेत्र के बगई खुर्द गांव में पुश्तैनी जमीन पर कब्जे के प्रयास का विरोध करने पर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। इस दौरान लाठी-डंडों से हुए हमले में आठ वर्षीय बच्चे समेत आधा दर्जन लोग घायल हो गए। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

मिली जानकारी के अनुसार, गांव निवासी कृष्णमूर्ति मिश्रा का आरोप है कि 24 नवंबर 2026 को गांव के ही बृजेश मिश्रा, शिवराम मिश्रा, रामचंद्र मिश्रा पुत्रगण राममूरत मिश्रा तथा आयुष मिश्रा, प्रिंस मिश्रा समेत अन्य लोग एकराय होकर उनकी पुश्तैनी कब्जे की जमीन पर जबरन कब्जा करने लगे। विरोध करने पर आरोपितों ने गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में कृष्णमूर्ति मिश्रा गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गए।

बीच-बचाव करने पहुंचे परिवार के अन्य सदस्यों और उनकी पुत्री कोमल मिश्रा को भी पीटकर घायल कर दिया गया। आरोप है कि घर में मौजूद आठ वर्षीय बच्चे को भी मारपीट कर घायल कर दिया गया, जिससे उसकी आंखों में चोट आई। पीड़ित पक्ष ने जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है।

सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनी ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

वृद्ध कृष्णमूर्ति मिश्रा की नामजद तहरीर पर सराय इनायत पुलिस ने नौ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। थाना प्रभारी ने बताया कि जमीन विवाद में दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई थी। दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

No comments:

Post a Comment

Pages