<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Saturday, November 28, 2026

महात्मा ज्योतिबा फुले की पुण्यतिथि पर सपा कार्यालय में दी गई श्रद्धांजलि


बस्ती। समाजवादी पार्टी कार्यालय पर शनिवार को जिलाध्यक्ष एवं बस्ती सदर विधायक महेन्द्रनाथ यादव की अध्यक्षता में महान समाज सुधारक महात्मा ज्योतिबा फुले की पुण्यतिथि मनाई गई। इस दौरान पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

विधायक महेन्द्रनाथ यादव ने कहा कि महात्मा ज्योतिबा फुले ने उस दौर में सामाजिक बदलाव की अलख जगाई, जब समाज में जातिगत भेदभाव, छुआछूत और महिलाओं को शिक्षा से वंचित रखने जैसी कुरीतियां व्याप्त थीं। उन्होंने इन बुराइयों का विरोध करते हुए शिक्षा को सामाजिक परिवर्तन का सबसे बड़ा माध्यम बनाया।

पूर्व विधायक राजमणि पाण्डेय, विधायक कविन्द्र चौधरी अतुल सहित अन्य वक्ताओं ने कहा कि ज्योतिबा फुले ने सावित्रीबाई फुले के साथ वर्ष 1848 में पुणे में बालिकाओं के लिए विद्यालय खोलकर महिला शिक्षा की दिशा में ऐतिहासिक पहल की थी। उनका जीवन समानता, शिक्षा और सामाजिक न्याय के लिए संघर्ष की प्रेरणा देता रहेगा।

इस अवसर पर समीर चौधरी, मो. श्वालेह, आरडी निषाद, संजय गौतम, मो. सलीम, हरेश्याम विश्वकर्मा, बुद्धि प्रकाश, अरविन्द सोनकर, अशोक कुमार यादव, सुवाष चन्द्र यादव, मन्नू सिंह, जयराम यादव, रामशंकर निराला, अंकित प्रताप सिंह, प्रिया श्रीवास्तव, राधा, विजय लक्ष्मी, हनुमान प्रसाद चौधरी सहित पार्टी के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Pages