बस्ती। मुण्डेरवा थाना क्षेत्र के हथिरजा गांव में घर की दीवार तोड़कर ईंटें निकाल ले जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित नबीउल्लाह पुत्र मोहम्मद युनुस ने आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराकर प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है।
पीड़ित की ओर से दर्ज शिकायत के अनुसार, बीते तीन नवंबर की रात करीब दो बजे गांव के ही वसीउल्लाह पुत्र वलीउल्लाह, उनकी पत्नी सहित कुछ अन्य लोगों ने कथित तौर पर हथौड़ी से उनके घर की मजबूत दीवार तोड़ दी और उसमें लगी ईंटें निकालकर ले गए। घटना में मकान की दीवार क्षतिग्रस्त हो गई।
नबीउल्लाह का कहना है कि उनका परिवार रोजी-रोटी के सिलसिले में मुंबई में रहता है। परिवार की गैरमौजूदगी का फायदा उठाकर कथित रूप से इस घटना को अंजाम दिया गया। पीड़ित ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कराकर आरोपों की पुष्टि होने पर संबंधित लोगों के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है।

No comments:
Post a Comment