<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Wednesday, November 4, 2026

प्रदेशीय एथलेटिक्स में बस्ती की बेटियों का जलवा, चार छात्राओं ने झटके रजत पदक

कोच 

बस्ती। प्रयागराज में आयोजित 70वीं प्रदेशीय विद्यालयीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में बस्ती मंडल की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन कर खेल जगत में अपनी प्रतिभा का परचम लहराया। 30 अक्टूबर से तीन नवंबर तक मदन मोहन मालवीय स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित इस प्रतियोगिता में मंडल की चार छात्राओं ने अपनी-अपनी स्पर्धाओं में प्रदेश स्तर पर दूसरा स्थान प्राप्त कर रजत पदक हासिल किए।

प्रतियोगिता में आर्य कन्या इंटर कॉलेज बस्ती की ज्योति गुप्ता ने 100 मीटर दौड़ में शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक जीता। नेशनल इंटर कॉलेज हर्रैया की काजल ने अंडर-19 वर्ग की जैवलिन थ्रो स्पर्धा में दूसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं औद्योगिक विकास इंटर कॉलेज बिहरा की आशू ने अंडर-17 डिस्कस थ्रो और आरडी कॉन्वेंट चिलमा बाजार की अनुष्का ने अंडर-14 वर्ग की 200 मीटर दौड़ में रजत पदक जीतकर मंडल को गौरवान्वित किया।

चारों छात्राओं की इस उपलब्धि से खेल शिक्षकों और विद्यालय परिवारों में खुशी का माहौल है। प्रतियोगिता में बस्ती के शारीरिक शिक्षक प्रभाकर रंजन ओझा ने निर्णायक की महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। मंडलीय क्रीड़ा सचिव अमित कुमार यादव, अजय कुमार वर्मा, संतोष कुमार पाण्डेय, अमरनाथ मौर्य और हरीश सिंह सहित अन्य खेल शिक्षकों ने प्रतियोगिता स्थल पर पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया।

जिला विद्यालय निरीक्षक संजय सिंह ने पदक विजेता छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि प्रदेशीय प्रतियोगिता में बेटियों का यह प्रदर्शन जिले और मंडल के लिए गर्व का विषय है। यह उपलब्धि उनकी मेहनत, लगन और खेल के प्रति समर्पण का परिणाम है। उन्होंने प्रशिक्षकों एवं शारीरिक शिक्षकों की सराहना करते हुए कहा कि विद्यार्थियों को खेलों में आगे बढ़ने के लिए लगातार प्रोत्साहित किया जाएगा, ताकि बस्ती मंडल के खिलाड़ी भविष्य में राष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी पहचान बना सकें।

No comments:

Post a Comment

Pages