बस्ती। राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जयन्त चौधरी का बुधवार को बड़े वन के निकट पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने प्रदेश महासचिव एवं रुधौली विधानसभा क्षेत्र से प्रबल दावेदार अरुणेन्द्र पटेल के नेतृत्व में फूल-मालाओं के साथ भव्य स्वागत किया। जयन्त चौधरी सड़क मार्ग से गोरखपुर जा रहे थे। इस दौरान बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
स्वागत के दौरान जयन्त चौधरी ने कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि विधानसभा चुनाव नजदीक हैं। ऐसे में संगठन को मजबूत बनाने के लिए जमीनी स्तर पर प्रयास और तेज करने की जरूरत है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पूरी सक्रियता के साथ संगठन के विस्तार और मजबूती में जुटने का आह्वान किया।
इस अवसर पर प्रदेश महासचिव अरुणेन्द्र पटेल ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जयन्त चौधरी को भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल का चित्र भेंटकर सम्मानित किया। वहीं, मौजूद समर्थकों ने अरुणेन्द्र पटेल को रुधौली विधानसभा क्षेत्र से पार्टी का प्रत्याशी बनाए जाने की मांग उठाई।
स्वागत करने वालों में सुरेन्द्र चौधरी, श्रीराम मौर्य, मुन्नीलाल, मास्टर रामकृपाल चौहान, अभय पटेल, नागेंद्र कुमार, प्रदीप चौधरी, गोरखनाथ चौधरी, इंद्र बहादुर यादव, शिवराम चौधरी, उमेश कनौजिया, शाहिद, शोभित चौधरी, आकाश कुमार, अब्दुल करीम, रियाजुद्दीन सहित सैकड़ों पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल रहे।

No comments:
Post a Comment