<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Wednesday, November 4, 2026

बजाज हिन्दुस्थान शुगर मिल में श्रद्धापूर्वक मनाई गई संस्थापक जमनालाल बजाज की जयंती


रुधौली (बस्ती)। बजाज हिन्दुस्थान शुगर लिमिटेड की रुधौली इकाई में बुधवार को बजाज समूह के संस्थापक एवं महान स्वतंत्रता सेनानी श्री जमनालाल बजाज की जयंती श्रद्धा और गरिमामय वातावरण में मनाई गई। इस अवसर पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए और उनके आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ इकाई प्रमुख डॉ. जय प्रकाश त्रिपाठी एवं आसवनी इकाई प्रमुख अजय कुमार अवस्थी ने दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने संस्थापक जमनालाल बजाज के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर डॉ. जय प्रकाश त्रिपाठी ने कहा कि जमनालाल बजाज केवल सफल उद्योगपति ही नहीं, बल्कि सच्चे राष्ट्रभक्त और समाज सुधारक भी थे। उन्होंने व्यापार में नैतिकता, ईमानदारी और सामाजिक सरोकारों को सर्वोच्च महत्व दिया। बजाज समूह आज किसानों और समाज की सेवा में जिस मुकाम पर पहुंचा है, उसकी नींव संस्थापक के आदर्शों पर आधारित है। उनका प्रेरणादायी जीवन सदैव सभी का मार्गदर्शन करता रहेगा।

वरिष्ठ गन्ना अधिकारी बाल सिंधु पांडेय गगन ने कहा कि जमनालाल बजाज की सोच ग्रामीण भारत और किसानों को सशक्त बनाने की थी। उनके सिद्धांतों से प्रेरणा लेकर संस्थान गन्ना किसानों की उन्नति, समयबद्ध सहयोग और समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने कर्मचारियों से अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में जोनल हेड मानव संसाधन नरेंद्र कुमार शुक्ल, यांत्रिकी प्रमुख श्रवण कुमार, गन्ना प्रमुख लवकुश सिंह चौहान, लेखा प्रमुख सुनील कुमार, सेल्स प्रमुख गोपाल कृष्ण शुक्ल, आसवनी के यांत्रिकी प्रमुख अतुल कुमार झा एवं उत्पादन प्रमुख मनीष झा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Pages