<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Wednesday, November 4, 2026

जनसहयोग से बने थाना सोनहा सभागार के नवनिर्मित भवन का एसपी ने किया उद्घाटन


बस्ती। थाना सोनहा परिसर में जनसहयोग से नवनिर्मित सभागार भवन का बुधवार को पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने फीता काटकर उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने जनसहयोग से भवन निर्माण में योगदान देने वाले सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया।

एसपी ने कहा कि पुलिस और आमजन के आपसी सहयोग से पुलिस व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाया जा सकता है। नवनिर्मित सभागार से थाने की बैठकों एवं अन्य विभागीय गतिविधियों के संचालन में सुविधा मिलेगी।

उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान प्रतिसार निरीक्षक बस्ती, पुलिस अधीक्षक के पीआरओ, थानाध्यक्ष सोनहा, क्षेत्र के पत्रकार, थाना सोनहा के पुलिसकर्मी तथा क्षेत्र के संभ्रांत नागरिक उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Pages