<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Monday, November 2, 2026

स्वच्छता अभियान में हजारों विद्यार्थियों ने लिया नदियों को स्वच्छ रखने का संकल्प


वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता

संतकबीरनगर। जिला गंगा समिति की ओर से ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान’ (17 सितंबर से 2 अक्टूबर) और विशेष अभियान (2 से 31 अक्टूबर) के तहत जनपद के विभिन्न विद्यालयों एवं सार्वजनिक स्थलों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। अभियान में हजारों छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग कर नदियों को स्वच्छ रखने और पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली।

अभियान के तहत सरस्वती शिशु विद्या मंदिर कोपिया, बघुआ, ग्रेसियस हाइब्रिड स्कूल, एसकेएन एकेडमी और ज्ञान एकेडमी सहित विभिन्न विद्यालयों में स्वच्छता शपथ, चित्रकला, निबंध एवं भाषण प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया।

इसके अलावा शिव मंदिर बघौली, काली मंदिर बालूशासन और शिव मंदिर बघुआ सहित विभिन्न स्थलों पर स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित कर श्रमदान किया गया। विद्यार्थियों और शिक्षकों को प्लास्टिक का प्रयोग न करने, आसपास साफ-सफाई रखने तथा नदियों को प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम में जिला गंगा समिति के जिला परियोजना अधिकारी प्रमोद कुमार सिंह, विद्यालयों के शिक्षक, छात्र-छात्राएं, स्थानीय नागरिक, क्षेत्रीय वन अधिकारी, वन दरोगा, वनरक्षक और स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। सभी ने पर्यावरण संरक्षण और नदियों की स्वच्छता के लिए सामूहिक संकल्प लिया।

No comments:

Post a Comment

Pages