<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Monday, November 2, 2026

मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं को किया जागरूक, ग्राम चौपाल लगाकर सुनीं समस्याएं


वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता

संतकबीरनगर। महिला सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश शासन द्वारा संचालित मिशन शक्ति फेज-6.0 के तहत जनपद के सभी थानों की पुलिस ने व्यापक जागरूकता अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के निर्देशन में आयोजित इस अभियान के दौरान महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों तथा सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।

अभियान के तहत एंटी रोमियो टीमों ने बाजारों, सार्वजनिक स्थलों और ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचकर महिलाओं एवं आमजन को जागरूक किया। पुलिस टीमों ने ग्राम चौपाल लगाकर ग्रामीणों से संवाद किया और उनकी समस्याओं को सुनते हुए त्वरित एवं विधिसम्मत निस्तारण का भरोसा दिलाया। साथ ही महिलाओं को अन्याय के विरुद्ध निडर होकर आवाज उठाने के लिए प्रेरित किया गया।

इस दौरान महिला हेल्पलाइन 1090, आपातकालीन सेवा 112, चिकित्सा सहायता 108, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 और साइबर हेल्पलाइन 1930 के बारे में जानकारी दी गई। साइबर अपराध की शिकायत के लिए cybercrime.gov.in पोर्टल के उपयोग के बारे में भी बताया गया।

कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने मुखलिसपुर, विधियानी और समय माता मंदिर क्षेत्र में, दुधारा पुलिस ने चाईकला, महिला थाना पुलिस ने मेहदावल बाईपास और डीघा बाईपास मगहर, महुली पुलिस ने परसादीपुर तथा कटार मिश्र हैसर बाजार, बखिरा पुलिस ने भगवानपुर, बेलहरकला पुलिस ने सांथा और धर्मसिंहवा पुलिस ने अमरहा, परसाशस्त्र एवं अतरी नानकार में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए।

महिला बीट अधिकारियों और मिशन शक्ति टीमों ने आत्मरक्षा के उपायों तथा विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देकर महिलाओं को सुरक्षा के प्रति जागरूक और आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया।

No comments:

Post a Comment

Pages