<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Monday, November 2, 2026

छात्रा से छेड़खानी और जान से मारने की धमकी देने का आरोपी गिरफ्तार


गोरखपुर। शाहपुर थाना पुलिस ने छात्रा से छेड़खानी करने, गाली-गलौज करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान शिवम शर्मा पुत्र संजय शर्मा निवासी तुर्कवलिया, थाना हरपुर बुदहट, जनपद गोरखपुर के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन, क्षेत्राधिकारी गोरखनाथ के पर्यवेक्षण और थानाध्यक्ष शाहपुर के नेतृत्व में उपनिरीक्षक सुदीप सिंह ने पुलिस टीम के साथ आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ शाहपुर थाने में बीएनएस की धारा 74, 352 और 351(3) के तहत मुकदमा दर्ज है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, आरोपी के विरुद्ध शाहपुर थाने में पहले से भी एक अन्य मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक सुदीप सिंह, कांस्टेबल विकास कुमार वर्मा और कांस्टेबल सत्यम राय शामिल रहे।

No comments:

Post a Comment

Pages