<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Monday, November 2, 2026

गोंडा में 520 करोड़ की 69 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास, लाभार्थियों को बांटे प्रमाण-पत्र


वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता

गोंडा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को जनपद गोंडा में 520 करोड़ रुपये से अधिक लागत की 69 विकास परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड, चेक, आवास की चाबियां एवं प्रमाण-पत्र वितरित किए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज उत्तर प्रदेश के सभी 75 जनपदों, 350 तहसीलों, 825 विकास खंडों और 762 नगर निकायों में विकास कार्य कराए जा रहे हैं। सरकार का प्रयास है कि प्रत्येक जनपद को पर्याप्त बिजली उपलब्ध हो तथा हर गरीब और जरूरतमंद परिवार को राशन एवं रसोई गैस कनेक्शन का लाभ मिले।

उन्होंने कहा कि दीपावली से पहले प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को एक भरा हुआ रसोई गैस सिलेंडर निःशुल्क उपलब्ध कराया जाएगा। इससे त्योहार के अवसर पर उज्ज्वला योजना से जुड़ी महिलाओं और उनके परिवारों को राहत मिलेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने और प्रदेश के सभी क्षेत्रों में विकास कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए कार्य कर रही है।

No comments:

Post a Comment

Pages