<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Saturday, November 28, 2026

30 नवंबर से जीआईसी परिसर में लगेगी मंडल स्तरीय खादी एवं ग्रामोद्योग प्रदर्शनी


बस्ती। जिलाधिकारी कृत्तिका ज्योत्स्ना के निर्देशन में राजकीय इंटर कॉलेज परिसर में मंडल स्तरीय खादी एवं ग्रामोद्योग प्रदर्शनी का आयोजन 30 नवंबर से 9 दिसंबर तक किया जाएगा। प्रदर्शनी समिति के अध्यक्ष एवं परिक्षेत्रीय ग्रामोद्योग अधिकारी आनंद शुक्ला ने बताया कि प्रदर्शनी की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।

उन्होंने बताया कि आयोजन को सफल बनाने के लिए प्रदर्शनी स्थल की साफ-सफाई, विद्युत व्यवस्था, सुरक्षा, स्टाल आवंटन और प्रचार-प्रसार सहित अन्य व्यवस्थाओं के संबंध में संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। सभी अधिकारियों को आपसी समन्वय स्थापित कर समय से व्यवस्थाएं पूरी करने और आवश्यक अनुपालन सुनिश्चित करने को कहा गया है।

No comments:

Post a Comment

Pages