<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Friday, October 9, 2026

अपरिहार्य कारणों से सात ट्रेनें निरस्त, यात्रियों को होगी परेशानी

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता


गोरखपुर। अपरिहार्य कारणों से रेलवे ने 9 और 10 अक्टूबर 2026 को संचालित होने वाली सात ट्रेनों को निरस्त कर दिया है। इनमें बनारस और नई दिल्ली के बीच चलने वाली चार एक्सप्रेस ट्रेनें, कासगंज-नई दिल्ली एक्सप्रेस तथा लखनऊ जंक्शन और नई दिल्ली के बीच चलने वाली तेजस एक्सप्रेस शामिल हैं।

रेलवे के अनुसार, बनारस से 9 अक्टूबर को चलने वाली गाड़ी संख्या 12559 बनारस-नई दिल्ली एक्सप्रेस और गाड़ी संख्या 12581 बनारस-नई दिल्ली एक्सप्रेस निरस्त रहेंगी। वहीं, नई दिल्ली से 10 अक्टूबर को चलने वाली गाड़ी संख्या 12560 नई दिल्ली-बनारस एक्सप्रेस और गाड़ी संख्या 12582 नई दिल्ली-बनारस एक्सप्रेस का संचालन भी नहीं होगा।

इसी क्रम में कासगंज से 10 अक्टूबर को चलने वाली गाड़ी संख्या 15303 कासगंज-नई दिल्ली एक्सप्रेस निरस्त रहेगी। इसके अलावा, लखनऊ जंक्शन से 10 अक्टूबर को चलने वाली गाड़ी संख्या 82501 लखनऊ जंक्शन-नई दिल्ली तेजस एक्सप्रेस तथा नई दिल्ली से 10 अक्टूबर को चलने वाली गाड़ी संख्या 82502 नई दिल्ली-लखनऊ जंक्शन तेजस एक्सप्रेस भी निरस्त कर दी गई हैं।

No comments:

Post a Comment

Pages