<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Friday, October 9, 2026

समय माता मंदिर के पक्का पोखरा का होगा सौंदर्यीकरण, डीएम ने किया निरीक्षण


वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता

संतकबीरनगर। जिलाधिकारी अनुज मलिक ने शुक्रवार को खलीलाबाद शहर स्थित समय माता मंदिर के पक्का पोखरा के सौंदर्यीकरण एवं अन्य निर्माण कार्यों की प्रगति और गुणवत्ता का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों से निर्माण कार्यों की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०) सत्य प्रकाश उपस्थित रहे।

जिलाधिकारी ने पक्का पोखरा के सौंदर्यीकरण के लिए कराए जा रहे निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका और विभागीय अधिकारियों से निर्माण कार्यों की गुणवत्ता के संबंध में जानकारी प्राप्त की। साथ ही कार्यों को बेहतर ढंग से पूरा कराने के लिए कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर सुझाव देते हुए आवश्यक निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने समय माता मंदिर से पक्का पोखरा तक पहुंचने वाले मार्ग को सुगम बनाने पर जोर दिया। उन्होंने इस मार्ग पर सीसी रोड निर्माण के लिए प्रस्ताव तैयार कर प्रस्तुत करने का निर्देश अधिशासी अधिकारी नगर पालिका को दिया।

आगामी शारदीय नवरात्रि को देखते हुए जिलाधिकारी ने समय माता मंदिर के आसपास सड़क किनारे लगने वाले ठेलों और दुकानों को व्यवस्थित कराने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नवरात्रि के दौरान मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन-पूजन के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में दुकानों और ठेलों को सुव्यवस्थित किया जाए, जिससे श्रद्धालुओं को आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा न हो।

निरीक्षण के दौरान लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता विमल कुमार, नगर पालिका खलीलाबाद के अधिशासी अधिकारी अवधेश भारती सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Pages