रुधौली, बस्ती। शारदीय नवरात्रि के प्रथम दिन रविवार को बजाज हिन्दुस्थान शुगर लिमिटेड, यूनिट-रुधौली में मां भगवती की विधि-विधानपूर्वक पूजा-अर्चना की गई। इस अवसर पर कलश स्थापना, अखंड दीप प्रज्वलन एवं आरती का आयोजन कर सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की गई।
कार्यक्रम में मिल के यांत्रिकी प्रमुख श्रवण कुमार ने सपत्नीक विधि-विधान से कलश स्थापना कर पूजा-अर्चना की और मां भगवती का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान इकाई प्रमुख (शुगर) डॉ. जय प्रकाश त्रिपाठी, जोनल एचआर प्रमुख नरेंद्र कुमार शुक्ला, उत्पादन प्रमुख मनोज कुमार त्रिपाठी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने मां भगवती की पूजा-अर्चना कर परिवार, संस्थान और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की।
नवरात्रि के पावन अवसर पर पूरे श्रद्धाभाव के साथ पूजा-अर्चना और आरती संपन्न हुई। कार्यक्रम के माध्यम से मां दुर्गा से सभी के जीवन में सुख, शांति, आनंद और समृद्धि बनाए रखने की प्रार्थना की गई।

No comments:
Post a Comment