गोरखपुर। आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से बुधवार को थाना गोरखनाथ परिसर में जिलाधिकारी गोरखपुर एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर की अध्यक्षता में गोष्ठी आयोजित की गई। बैठक में आगामी त्योहारों के दौरान यातायात एवं रूट व्यवस्था को लेकर की जा रही तैयारियों की समीक्षा की गई।
अधिकारियों ने संबंधित विभागों एवं पुलिस अधिकारियों को त्योहारों के दौरान सुरक्षा, यातायात व्यवस्था और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने तथा आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।
गोष्ठी में पुलिस अधीक्षक नगर, पुलिस अधीक्षक अपराध, पुलिस अधीक्षक यातायात, पुलिस अधीक्षक मंदिर सुरक्षा, सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी कैंट, क्षेत्राधिकारी कोतवाली, क्षेत्राधिकारी गोरखनाथ सहित पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

No comments:
Post a Comment