<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Wednesday, October 7, 2026

शास्त्री चौक से निकली ‘सेवा ज्योति यात्रा’, जनसेवा और राष्ट्र निर्माण का दिया संदेश


बस्ती। भारतीय जनता पार्टी बस्ती द्वारा आयोजित विकसित भारत संकल्प सभा के तहत ‘सेवा ज्योति यात्रा’ का बुधवार को शास्त्री चौक पर भव्य शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र के नेतृत्व में आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री हरीश द्विवेदी तथा विशिष्ट अतिथि क्षेत्रीय महामंत्री एवं बस्ती प्रभारी डॉ. सतेन्द्र सिन्हा रहे। कार्यक्रम का संचालन अमृत कुमार वर्मा ने किया।
शास्त्री चौक पर जुटे पार्टी कार्यकर्ताओं और जनसमूह को संबोधित करते हुए हरीश द्विवेदी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में पिछले 25 वर्षों से जिस समर्पण के साथ देश और जनता की सेवा की है, वह राजनीति में अद्भुत और अनुकरणीय है। उन्होंने प्रधानमंत्री के दीर्घायु होने की कामना करते हुए कहा कि मोदी ने अपना पूरा जीवन देश और देशवासियों की सेवा में समर्पित कर दिया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के उद्बोधन के बाद ‘सेवा ज्योति’ प्रज्वलित की गई। इसके बाद अतिथियों ने भी सेवा ज्योति प्रज्वलित की। कार्यक्रम के उपरांत जिले को चार भागों में विभाजित कर विशाल पदयात्राएं निकाली गईं। पहली पदयात्रा गांधी नगर मार्ग, दूसरी अमहट, तीसरी कलेक्ट्रेट से रौता चौराहा तथा चौथी पुराने डाकखाने की दिशा में रवाना हुई। पदयात्राओं के माध्यम से विभिन्न स्थानों पर सामाजिक सेवा और जनजागरण की गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।
कार्यक्रम संयोजक सुनील सिंह व विजय पांडेय राजू सहित बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ पदाधिकारी और पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे। जिला मीडिया प्रभारी अजय पाल सिंह ने बताया कि कार्यक्रम में विधायक अजय सिंह समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की।

No comments:

Post a Comment

Pages