<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Thursday, October 1, 2026

वृद्धजनों के सम्मान से ही खुशहाल होगा समाज - देवेन्द्र कुमार


बस्ती। अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर गुरुवार को वृद्धाश्रम बनकटा में वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति के संयोजन में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने वृद्धजनों के सम्मान, अधिकारों और समाज में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका पर विस्तार से चर्चा की।
संगोष्ठी को संबोधित करते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव देवेन्द्र कुमार ने कहा कि यदि समाज में जागरूकता बढ़े और परिवार अपने बुजुर्गों की जिम्मेदारी समझें तो भारत जैसे सांस्कृतिक देश में वृद्धाश्रमों की आवश्यकता ही नहीं पड़ेगी। उन्होंने वृद्धजनों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने और उन्हें न्याय दिलाने की आवश्यकता पर जोर दिया।
वरिष्ठ चिकित्सक एवं साहित्यकार डॉ. वी.के. वर्मा ने कहा कि वृद्धजनों के आदर और सम्मान से ही समाज विकसित एवं खुशहाल बनेगा। नई पीढ़ी को बुजुर्गों के अनुभवों से सीख लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि वृद्धजन परिवार और समाज पर बोझ नहीं, बल्कि उसकी नींव की ईंट हैं।
वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति के महामंत्री एवं वरिष्ठ अधिवक्ता श्याम प्रकाश शर्मा ने कहा कि वृद्धजनों को न्याय और उनके अधिकार दिलाने के लिए समिति सदैव तत्पर रहेगी। रामदत्त जोशी, ओम प्रकाशनाथ मिश्र, पं. चन्द्रबली मिश्र, जे.पी. राव, बी.के. मिश्र और कौशल किशोर श्रीवास्तव ने कहा कि वृद्धजन परिवार, समाज और देश की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। उनके साथ सम्मानपूर्वक समय बिताने और खुशियां साझा करने की जरूरत है।
इस अवसर पर वृद्धाश्रम में रहने वाले सभी वृद्धजनों को फल, वस्त्र और मिष्ठान वितरित किए गए। वृद्धाश्रम के संचालक एवं किसान सेवा संस्थान के अध्यक्ष अतुल शुक्ल ने बी.एन. शुक्ल, श्याम प्रकाश शर्मा, बी.के. मिश्र, ओम प्रकाश धर द्विवेदी, पं. सदानन्द शर्मा, प्रदीप श्रीवास्तव, जलालुद्दीन कुरैशी और राम विलास शर्मा सहित अन्य लोगों को उनके योगदान के लिए अंगवस्त्र एवं श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए बी.एन. शुक्ल ने वृद्धजनों की वर्तमान स्थिति, उनकी आवश्यकताओं और बदलते सामाजिक परिवेश पर विस्तार से प्रकाश डाला।
इस दौरान वृद्धाश्रम के संचालक अतुल शुक्ल, अम्बिकेश्वरमणि त्रिपाठी, अजित शर्मा, गणेश चौधरी, विजय बहादुर, शुभम शुक्ला, लालचंद वर्मा, कृष्णचन्द्र पाण्डेय, बद्री प्रसाद चौधरी, गौरीशंकर, ध्रुवचन्द्र मिश्र, रेखा देवी, सरोज देवी, पं. राम विलास शर्मा सहित अन्य लोग एवं वृद्धाश्रम के वृद्धजन मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Pages