<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Thursday, October 1, 2026

अति उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित हुए मुख्य आरक्षी यादवेन्द्र सिंह यादव

बस्ती। पुलिस अधीक्षक बस्ती डॉ. यशवीर सिंह ने गुरुवार को न्यायालय सम्मन सेल में तैनात मुख्य आरक्षी यादवेन्द्र सिंह यादव को उत्कृष्ट एवं सराहनीय सेवाओं के लिए गृह मंत्रालय, भारत सरकार के ‘अति उत्कृष्ट सेवा पदक’ का पदक-चिह्न लगाकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने मुख्य आरक्षी यादवेन्द्र सिंह यादव को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही उन्हें इसी प्रकार कर्तव्यनिष्ठा, लगन और समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के लिए प्रोत्साहित किया।

No comments:

Post a Comment

Pages