<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Thursday, October 1, 2026

स्कूल-कॉलेज व भीड़भाड़ वाले स्थानों पर एंटी रोमियो टीम की चेकिंग, 28 से पूछताछ

बस्ती। मिशन शक्ति अभियान के तहत गुरुवार को बस्ती पुलिस की एंटी रोमियो स्क्वाड टीम ने हर्रैया थाना क्षेत्र में स्कूल-कॉलेज, बाजार, चौराहों और कोचिंग सेंटरों के आसपास सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान अनावश्यक रूप से घूमने वाले युवकों से पूछताछ की गई और महिलाओं से उनकी सुरक्षा संबंधी समस्याओं की जानकारी ली गई।

एंटी रोमियो टीम ने नेशनल इंटर कॉलेज, हर्रैया बाजार, बभनान रोड, हर्रैया चौराहा, कोचिंग सेंटरों के आसपास तथा प्रमुख सड़कों और चौराहों पर चेकिंग की। टीम ने महिला दुकानदारों से भी बातचीत कर बाजार एवं चौराहों पर अनावश्यक रूप से घूमने वाले शोहदों के संबंध में जानकारी प्राप्त की।
अभियान के दौरान करीब 28 संदिग्ध रूप से अनावश्यक घूम रहे व्यक्तियों से पूछताछ की गई। वहीं, एक मनचले से माफीनामा भरवाकर चेतावनी दी गई। पुलिस के अनुसार चेकिंग के दौरान कोई अप्रिय स्थिति सामने नहीं आई। टीम ने महिलाओं की समस्याएं सुनकर उनके निस्तारण का प्रयास भी किया।
अभियान में एंटी रोमियो स्क्वाड की प्रभारी महिला उपनिरीक्षक शाइस्ता, महिला कांस्टेबल रश्मि सिंह और महिला कांस्टेबल ममता चौहान शामिल रहीं।

No comments:

Post a Comment

Pages