<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Thursday, October 29, 2026

गोरखपुर की पदयात्रा को सफल बनाने के लिए भाजपा ने कसी कमर, बस्ती से जुटेंगे कार्यकर्ता


बस्ती। भारतीय जनता पार्टी ने आगामी 4 नवंबर को गोरखपुर में प्रस्तावित ‘लोकतंत्र बचाओ–अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत पदयात्रा को सफल बनाने की तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में गुरुवार को भाजपा के जिला कार्यालय पर संगठनात्मक बैठक आयोजित कर बस्ती जनपद से बड़ी संख्या में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की सहभागिता सुनिश्चित करने की रणनीति बनाई गई।

बैठक में मुख्य वक्ता एवं जिला प्रभारी, क्षेत्रीय महामंत्री डॉ. सत्येन्द्र सिन्हा ने कहा कि किसी भी संगठन की मजबूती उसके समर्पित कार्यकर्ताओं से होती है। उन्होंने कहा कि आगामी पदयात्रा में बस्ती से अधिकाधिक कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए सभी पदाधिकारी और मंडल अध्यक्ष अपने-अपने क्षेत्रों में संपर्क अभियान चलाएं तथा कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम की जानकारी देकर तैयारियों को गति प्रदान करें।

भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्र ने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता संगठन की विचारधारा और जनहित से जुड़े मुद्दों को लेकर निरंतर सक्रिय रहते हैं। उन्होंने पदयात्रा की सफलता के लिए जिला पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षों और मंडल प्रभारियों से आपसी समन्वय के साथ कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता निर्धारित तिथि पर अधिक से अधिक संख्या में गोरखपुर पहुंचकर कार्यक्रम में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें।

बैठक में बताया गया कि गोरखपुर में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का कार्यक्रम प्रस्तावित है। कार्यक्रम को लेकर संगठनात्मक तैयारियों, कार्यकर्ताओं की सहभागिता और आपसी समन्वय पर विशेष जोर दिया गया।

इस दौरान पवन कसौधन, रवि सोनकर, संजय चौधरी, सुशील सिंह, राजेश पाल चौधरी, वैभव पाण्डेय, यशकांत सिंह, राम सिंगर ओझा, अरविंद पाल, संगीता जायसवाल, अमृत कुमार वर्मा, अभिषेक कुमार, प्रेम प्रकाश चौधरी, अंकुर वर्मा, प्रत्युष विक्रम सिंह, भानु प्रकाश मिश्रा, दिलीप पाण्डेय, शिवानी सिंह, सुरेंद्र चौधरी, राकेश शर्मा, राजेन्द्र राजभर, प्रदीप निषाद, सुधाकर पाण्डेय ‘नीरज’, विनय सिंह भारद्वाज, नीलम गौड़, राधेश्याम कमलापुरी, रवि कुमार, विनय यादव, प्रभुदयाल वर्मा, राजेश कमलापुरी, कमेन्द्र चौहान, शिव प्रसाद चौधरी, विजय पांडे राजू, विशुद्धानंद तिवारी, प्रबल मलानी, योगेंद्र सिंह, पुष्करादित्य सिंह, अरविंद सिंह, रामायण सिंह, राकेश श्रीवास्तव, गौरव तिवारी, राजकुमार शुक्ल, आदित्य शर्मा सहित जिला मीडिया प्रभारी अजय पाल सिंह, जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मंडल प्रभारी और वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Pages