<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Thursday, October 29, 2026

कार्तिक महोत्सव में निकली प्रभात फेरी, तुलसी पूजन और दीपदान का बताया महत्व


महादेवा, बस्ती। कार्तिक महोत्सव के अवसर पर महादेवा चौराहे पर डॉ. आरपी शुक्ल के नेतृत्व में आयोजित राम नाम संकीर्तन के तीसरे दिन बुधवार को प्रभात फेरी निकाली गई। 24 नवंबर तक चलने वाले इस धार्मिक आयोजन में सुबह से ही श्रद्धालुओं की सहभागिता देखने को मिली। सुबह चार बजे महादेवा शिव मंदिर से शुरू हुई प्रभात फेरी बौरिहवा हनुमान मंदिर तक पहुंची। इसके बाद सुबह पांच से छह बजे तक आयोजित कथा में पंडित कृष्ण कुमार शुक्ल महाराज ने श्रद्धालुओं को भक्ति और धर्म का संदेश दिया।

कथा के दौरान पंडित कृष्ण कुमार शुक्ल महाराज ने कार्तिक मास में तुलसी पूजन और दीपदान के धार्मिक महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि हिंदू धर्म में कार्तिक मास को विशेष पुण्यदायी माना गया है। इस दौरान तुलसी पूजन और संध्या के समय दीपदान करने की परंपरा है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इन कार्यों से भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त होती है।

उन्होंने श्रद्धालुओं से धार्मिक आस्था के साथ पूजा-पाठ करने, सदाचार अपनाने और जीवन में भक्ति एवं सकारात्मक विचारों को स्थान देने का आह्वान किया। राम नाम संकीर्तन और प्रभात फेरी जैसे आयोजनों को समाज में आध्यात्मिक चेतना और धार्मिक संस्कारों को मजबूत करने का माध्यम बताया।

प्रभात फेरी में बबलू सिंह, डॉ. आरपी शुक्ल, हरिप्रसाद गुप्त, जगदंबा शुक्ल, राजेंद्र शुक्ल, बिंदु और राधेश्याम अग्रहरि सहित अनेक श्रद्धालु शामिल रहे।

No comments:

Post a Comment

Pages