<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Friday, October 9, 2026

ठेकेदार रामधनी के निधन पर शोक सभा, दी गई श्रद्धांजलि

बस्ती। ठेकेदार रामधनी के निधन पर शुक्रवार को फील्ड हॉस्टल खौरहवा में ठेकेदार कल्याण समिति की ओर से शोक सभा आयोजित की गई। इसमें उपस्थित ठेकेदारों एवं अन्य लोगों ने दिवंगत रामधनी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया।


समिति के सदस्यों ने कहा कि रामधनी के निधन से उनके परिचितों और सहयोगियों को अपूरणीय क्षति हुई है। उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा। उपस्थित लोगों ने दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिवार को इस दुख की घड़ी में संबल प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

शोक सभा में ठेकेदार शिवानन्द शुक्ल, राजेश पाल, दुर्गेश कुमार मिश्र, अरुण कुमार पाण्डेय, भोलेन्द्र सिंह, राजन गोंड, धर्मराज चौधरी, रतन प्रकाश सिंह, राजेन्द्र यादव, प्रदीप कुमार सिंह, गौरव, इन्द्रजीत दूबे, कृष्ण गोपाल पाण्डेय, कृष्ण पाण्डेय, अरुण शुक्ल, राकेश पाण्डेय, अनूप शुक्ल, अतुल पाण्डेय मोनू, वीरेन्द्र त्रिपाठी, अश्वनी श्रीवास्तव, मनोज कुमार सिंह, प्रभात मिश्र, संदीप कुमार पाण्डेय, परशुराम यादव, अर्जुन शुक्ल और राधेश्याम चौधरी सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Pages