<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Friday, October 9, 2026

गायत्री शक्तिपीठ पर शारदीय नवरात्रि में होंगे विविध धार्मिक कार्यक्रम


बस्ती। गायत्री शक्तिपीठ बस्ती के वरिष्ठ परिव्राजक एवं ट्रस्टी राम प्रसाद त्रिपाठी ने बताया कि शारदीय नवरात्रि 11 अक्टूबर से शुरू होकर 19 अक्टूबर 2026 को संपन्न होगी। नवरात्रि की साधना शरीर और मन को परिष्कृत करने का ऋषि परंपरा का महत्वपूर्ण विधान है। इस अवसर पर गायत्री शक्तिपीठ में जप, यज्ञ, सत्संग और प्रज्ञा पुराण कथा सहित विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि 10 अक्टूबर शनिवार को शाम छह बजे सामूहिक संकल्प के साथ कार्यक्रमों की शुरुआत होगी। 11 अक्टूबर से प्रतिदिन सुबह सात बजे जप-यज्ञ तथा शाम छह से आठ बजे तक सत्संग एवं प्रज्ञा पुराण कथा होगी। 19 अक्टूबर सोमवार को सुबह आठ बजे से सामूहिक हवन-यज्ञ आयोजित किया जाएगा। वहीं, 20 अक्टूबर मंगलवार को दोपहर 12 बजे पूर्णाहुति एवं सामूहिक पारण संपन्न होगा।

राम प्रसाद त्रिपाठी ने जनपदवासियों से परिवार और इष्ट-मित्रों सहित सभी कार्यक्रमों में शामिल होकर आध्यात्मिक प्रेरणा प्राप्त करने की अपील की है।

No comments:

Post a Comment

Pages