<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Friday, October 9, 2026

भाजपा पिछड़ा मोर्चा की प्रदेश महामंत्री ज्योति सोनी का भव्य स्वागत

- डॉ. अरुण कुमार वर्मा के नेतृत्व में जुटे कार्यकर्ता, संगठन की मजबूती पर दिया जोर


गोरखपुर। भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा मोर्चा की प्रदेश महामंत्री ज्योति सोनी के गोरखपुर आगमन पर पार्टी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने भव्य स्वागत किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।

वरिष्ठ नेता एवं समाजसेवी डॉ. अरुण कुमार वर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने ज्योति सोनी को पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र और मां दुर्गा का चित्र भेंट कर सम्मानित किया। डॉ. अरुण कुमार वर्मा ने कहा कि संगठन को मजबूत बनाने और समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने में ज्योति सोनी की भूमिका सराहनीय है। उनके आगमन से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ है।

वहीं, ज्योति सोनी ने स्वागत के प्रति आभार जताते हुए कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की असली ताकत हैं। उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने तथा बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में जितेंद्र वर्मा, आकाश यादव, अंकुर वर्मा सहित 50 से अधिक कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Pages