<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Friday, October 9, 2026

12 अक्टूबर की सीएम की जनसभा को भव्य बनाने में जुटी भाजपा, नेताओं ने परखी तैयारियां


गोरखपुर। शिक्षक निर्वाचन चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर आगामी 12 अक्टूबर को दिग्विजयनाथ पार्क में प्रस्तावित मुख्यमंत्री की विशाल जनसभा को सफल बनाने के लिए भाजपा ने तैयारियां तेज कर दी हैं। शुक्रवार को प्रदेश उपाध्यक्ष एवं विधान परिषद सदस्य डॉ. धर्मेंद्र सिंह और क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय ने क्षेत्रीय पदाधिकारियों के साथ जनसभा स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

जनसभा को भव्य और ऐतिहासिक बनाने के लिए तैयारियों की समीक्षा की गई। पार्टी पदाधिकारियों ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं पर चर्चा की। जनसभा को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह है और वे इसे सफल बनाने में जुटे हैं।

निरीक्षण के दौरान संजीव राय, डॉ. सत्येंद्र सिन्हा, राजेश गुप्ता, युधिष्ठिर सिंह, हरिकेश गुप्ता, अजय सिंह सहित अन्य क्षेत्रीय पदाधिकारी उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Pages