<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Saturday, October 10, 2026

एथलेटिक्स प्रतियोगिता में अक्षिता ओझा ने बढ़ाया विद्यालय का गौरव


वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता

बस्ती। 70वीं क्षेत्रीय/जनपदीय माध्यमिक विद्यालयीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता 2026-27 में उर्मिला एजुकेशनल एकेडमी की छात्रा अक्षिता ओझा ने शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय का मान बढ़ाया। उसकी उपलब्धि पर विद्यालय के प्रबंध निदेशक विनय शुक्ल और प्राचार्या श्रीमती शशि प्रभा त्रिपाठी ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उसे बधाई दी।

प्रबंध निदेशक विनय शुक्ल ने कहा कि खेलकूद विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण हिस्सा है। इससे शारीरिक और मानसिक मजबूती के साथ अनुशासन, आत्मविश्वास, धैर्य, एकाग्रता और टीम भावना जैसे गुण विकसित होते हैं। खेल विद्यार्थियों को चुनौतियों का सामना करने, हार से सीखने और लक्ष्य प्राप्ति के लिए निरंतर प्रयास करने की प्रेरणा देते हैं। साथ ही, इनसे नेतृत्व क्षमता का भी विकास होता है।

उन्होंने कहा कि विद्यालय का उद्देश्य गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के साथ विद्यार्थियों की प्रतिभा को पहचानना और उन्हें आगे बढ़ने के अवसर प्रदान करना है। अक्षिता का प्रदर्शन अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने विश्वास जताया कि वह भविष्य में भी अपनी मेहनत और लगन से विद्यालय तथा जनपद का नाम रोशन करेगी।

विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती शशि प्रभा त्रिपाठी ने कहा कि विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ खेलकूद और अन्य रचनात्मक गतिविधियों में भी भाग लेना चाहिए। इससे उनके व्यक्तित्व का समग्र विकास होता है। उन्होंने अक्षिता के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

No comments:

Post a Comment

Pages