<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Saturday, October 10, 2026

थाना समाधान दिवस में डीएम-एसपी ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश


वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता

संत कबीर नगर। जिलाधिकारी अनुज मलिक और पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने थाना समाधान दिवस पर कोतवाली खलीलाबाद पहुंचकर फरियादियों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने राजस्व और पुलिस विभाग के अधिकारियों को शिकायतों का मौके पर निरीक्षण कर समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

डीएम और एसपी ने कहा कि राजस्व एवं पुलिस विभाग से संबंधित शिकायतों का निस्तारण आपसी समन्वय के साथ किया जाए, ताकि फरियादियों को अनावश्यक रूप से परेशान न होना पड़े। शिकायतों के निस्तारण में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अधिकारियों ने मौके पर मौजूद संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को शिकायतों की गंभीरता से जांच कर प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

इस दौरान दोनों अधिकारियों ने शिकायत पंजिका का निरीक्षण किया और पूर्व में निस्तारित हो चुकी शिकायतों के संबंध में फरियादियों से फीडबैक भी लिया। उन्होंने शिकायतों के निस्तारण की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने तथा यह सुनिश्चित करने को कहा कि फरियादियों को न्याय मिलने में अनावश्यक देरी न हो।

थाना समाधान दिवस में उप जिलाधिकारी सदर हृदय राम तिवारी, पुलिस क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद प्रियम राजशेखर पाण्डेय, कोतवाली खलीलाबाद के प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश दुबे सहित राजस्व एवं पुलिस विभाग के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Pages