बस्ती। अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए बस्ती पुलिस ने निगरानी और निरोधात्मक कार्रवाई तेज कर दी है। इसी क्रम में सोमवार को थाना छावनी पुलिस ने क्षेत्र के हिस्ट्रीशीटरों को थाने पर बुलाकर परेड कराई और उन्हें अपराध से दूर रहने के साथ सदाचरण बनाए रखने की शपथ दिलाई।
पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक श्यामकांत के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी हर्रैया स्वर्णिमा सिंह के निर्देशन में यह कार्रवाई की गई। प्रभारी निरीक्षक छावनी राणा देवेंद्र प्रताप सिंह ने हिस्ट्रीशीटरों को कानून का पालन करने, शांति व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी आपराधिक अथवा अवैध गतिविधि में शामिल नहीं होने के निर्देश दिए।
पुलिस ने आगामी दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ पर्व को देखते हुए सभी को विशेष सतर्कता बरतने तथा क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने की हिदायत दी। साथ ही भविष्य में किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि से दूर रहकर कानून का पालन करने को कहा गया।
पुलिस का उद्देश्य अपराधियों पर निगरानी रखने के साथ क्षेत्र में कानून-व्यवस्था मजबूत करना और त्योहारों को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराना है।

No comments:
Post a Comment